Music

BRACKING

Loading...

सड़क दुर्घटना के दो प्रकरणों में आर्थिक सहायता स्वीकृत



शिवपुरी - कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह द्वारा सड़क दुर्घटना के दो प्रकरणों में मृतकों के परिजनों को 15-15 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदाय की गई है।

डिप्टी कलेक्टर शिवपुरी से प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय कालोनी लाल कोठी के पीछे शिवपुरी निवासी राजू पुत्र नक्टूराम केवट की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर निकटतम वारिस पत्नी मंजू केवट को 15 हजार रूपए तथा ग्राम ककरवाया तहसील शिवपुरी निवासी प्रमोद पुत्र रमेश रावत की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर निकटतम वारिस पत्नी कमलेश रावत को 15 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ