Music

BRACKING

Loading...

LIVE दर्शन:महाशिवरात्रि पर सोमनाथ और महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन सबसे पहले anticorruptionews पर

 

LIVE दर्शन:महाशिवरात्रि पर सोमनाथ और महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन सबसे पहले



मध्यप्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग स्थित है। ये एकमात्र दक्षिणमुखी ज्योतिर्लिंग है। यह एकमात्र ऐसा मंदिर है, जहां सुबह ब्रह्म मुहूर्त की आरती में महाकालेश्वर को भस्म चढ़ाई जाती है, इसे भस्मारती कहते हैं। दुनियाभर के लोग इस आरती के दर्शन करने खासतौर पर आते हैं।

इस बार कोरोना की वजह से महाकालेश्वर की दर्शन व्यवस्था में कई बदलाव किए गए हैं। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को कम से कम डेढ़ किमी तक पैदल चलना होगा। दर्शन में डेढ़ घंटे से ज्यादा समय लग सकता है। प्रशासन को उम्मीद है कि महाशिवरात्रि के दिन कम से कम 25 हजार श्रद्धालु महाकाल के दर्शन करेंगे।

हर साल महाशिवरात्रि पर करीब 2 लाख लोग यहां दर्शन करने आते हैं। दर्शन के समय श्रद्धालुओं को कोरोना गाइडलाइन के तहत मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, सेनेटाइजेशन के तय नियमों का पालना करना होगा।

सोमनाथ में भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और कोरोना गाइडलाइन के साथ दर्शन होंगे



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ