शिवपुरी - थाना प्रभारी दिनारा उनि. अशोक बाबू शर्मा को थाना क्षेत्र में सट्टा संचालित होने की सूचना प्राप्त हुई, थाना प्रभारी दिनारा पुलिस टीम के साथ वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में मुखबिर सूचना पर रवाना हुए। पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर कस्वा दिनारा मे आरोपी अपनी एमपी ऑनलाइन की दुकान के सामने आईपीएल पर लोगों को सट्टा खिलवाते हुये पाया गया जिसे पुलिस टीम की सहायता से गिरफ्तार कर उसके पास से एक मोबाइल फोन, एक कॉपी, पैन व नगदी 16200रु. जप्त कर आरोपी के विरुद्ध सट्टा एक्ट की कार्यवाही की गई ।
इसी क्रम मे थाना नरवर ने गणेश वाजार मिडिल स्कूल के पास नरवर से एक आरोपी से चार सट्टा अंक लिखी पर्चियां, एक पेन व नगदी 180 रु. जप्त कर सट्टा एक्ट की कार्यवाही की गई । थाना रन्नौद पर मुखबिर की सूचना पर से बस स्टेण्ड के पास अकाझिरी से एक आरोपी के कब्जे से छः सट्टा अंक लिखी पर्चियां, एक पेन व 530 रु. नगदी जब्त कर आरोपी के खिलाफ सट्टा एक्ट की कार्यवाही की गई ।

0 टिप्पणियाँ