मौतें थम नहीं रही... सरकार मान नहीं रही:
- रविवार को राजधानी में 13 मौतें, सरकारी रिकॉर्ड में सिर्फ 2
- भदभदा में 16 कोरोना संक्रमितों का अंतिम संस्कार, इनमें 9 भोपाल के
कोरोना को लेकर आंकड़ों में गड़बड़ी का खेल जारी है। रोज नए मरीजों की संख्या से लेकर कोविड से जान गंवाने वालों तक के आंकड़े छुपाए जा रहे हैं। यही वजह है कि सरकारी आंकड़े की सुई पिछले पांच दिन से एक -दो पर ही अटकी हुई है। जबकि, इन पांच दिनों में 60 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। यानी हर रोज औसतन 12 मौत। इन मौतों का रिकॉर्ड भदभदा, सुभाष नगर विश्रामघाट और झदा कब्रिस्तान में दर्ज है।
डर खत्म, लापरवाही-अनदेखी शुरू
इसकी अस्थियां अभी तक वहीं पड़ी हैं। एक शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा है, इसमें 20 से भी ज्यादा लोग लोग शामिल हैं। पीपीई किट छोड़िए एक किशोर बिना मास्क पहनेे शव को मुखाग्नि दे रहा है। यहां पर दिनभर में 16 कोविड मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया। इनमें से 9 भोपाल के थे।
- स्थान - भदभदा विश्रामघाट
- समय - शाम 4:50 बजे

0 टिप्पणियाँ