सांसद गुहाराम अजगल्ले ने लोकसभा में क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों के मुद्दों को उठाया
गुरुवार, अप्रैल 01, 2021
परिंदों को मंजिल मिलेगी यकीनन,
यह फैले हुए उनके पर बोलते हैं I
अक्सर वे लोग खामोश रहते हैं,
जमाने में जिनके हुनर बोलते हैं I
जांजगीर-सरलता,सहजता और विनम्रता के प्रतिबिंब आदरणीय श्री गुहाराम अजगल्ले जी को जांजगीर लोकसभा,सांसद रूप मे पाकर गदगद है,उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र के ज्वलंत मुद्दे जैसे,
1.जांजगीर एवं चांपा में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण में विलंब हेतु
2. शिवरीनारायण को राष्ट्रीय पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने हेतु
3. जांजगीर-चाम्पा कृषि प्रधान जिले मे किसानों के समग्र विकास हेतु प्रदान की जाने विभिन्न सुविधाओ की बेहतरी के लिए
4. कोसा बुनकर, हाथ करघा से जुड़े हुए कामगारो के उन्नति एवं लाभ हेतु
जैसे अनेक क्षेत्रीय मुद्दों को राष्ट्रीय पटल पर रखने का कार्य किया है। बेबाक होकर संसद मे अपने क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से लगातार उठाते रहना एवं उन्हें हल करने का सतत प्रयास करना उनकी सक्रियता और कर्मठता को प्रदर्शित करता है।ईमानदार इतने की विरोधी भी प्रशंसा करते है। विनम्र इतने की आपको आश्चर्य होगा.. सांसद गुहाराम अजगल्ले जी से अन्य सांसद चर्चा मे अक्सर कहते है की आप बड़े ही विनम्र है। उनका हमेशा उत्तर होता है कि " विनम्रता ह्रदय को विशाल, स्वच्छ और ईमानदार बनाती है"और रही बात कार्यों की तो,कोरोना संक्रमण चुनौतियों की वजह से 2 वर्ष के लिए सांसद निधि की राशि स्थगित की गई है,जिससे कि संसदीय क्षेत्रों में सांसद निधि से होने वाले विकास कार्यों की गति धीमी हुई है किन्तु हमें यह पूर्ण विश्वास है कि जैसे ही सांसद निधि का आवंटन होगा क्षेत्र मे विकास कार्यों की गति में पुनः गतिशीलता आएगी। वर्तमान में कुछ राजनीतिक विरोधियों के द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से आदरणीय सांसद जी की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है...हम उन विरोधियो से इतना ही कहना चाहते है कि आसमान पर थूकोगे तो थूक खुद के चेहरे पर ही आकर गिरेगी. इसलिए निराधार और मिथ्या आरोप लगाना बंद कीजिये!
एक टिप्पणी भेजें
0
टिप्पणियाँ
अपना हॉस्पिटल में कैंप
पोहरी
Dr द्वारका धाकड़
दर्रोनी तिराह सेंट चार्ल्स स्कूल के पास पोहरी रोड शिवपुरी
0 टिप्पणियाँ