Music

BRACKING

Loading...

प्रेमी-प्रेमिका ने खाया जहर, दोनों की मौत, प्रेमी से मिलने पहुंची प्रेमिका को परिजनों ने भगाया था डांटकर, उसके बाद दोनों कमरे में मिले थे बेहोश

 


कटनी परिवार वालों की डांट से दुखी प्रेमी-प्रेमिका ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार पन्ना जिले के रैपुरा निवासी उत्तम रैकवार (25) और अमगांव निवासी पूजा लोधी (24) के बीच प्रेम संबंध था। उत्तम रैकवार के परिवार वालों ने बताया कि युवती उनके घर उत्तम से मिलने के लिए आई थी। इस पर उसे डांटकर अपने घर जाने के लिए कहा गया। युवती वहां से चली भी गई। कुछ देर बाद परिवार वाले अपने काम से घर से बाहर चले गए। इसी बीच सूचना मिली कि उत्तम के कमरे में उत्तम और पूजा दोनों बेहोशी की हालत में पड़े हुए हैं। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर पहले उत्तम की मौत हो गई और फिर युवती ने भी दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि दोनों ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया था, जिसके कारण उनकी मौत हो गई हैं। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ