Music

BRACKING

Loading...

शादी-पार्टी और कार्यक्रम की बुकिंग निरस्त की तो वापस नहीं देंगे एडवांस पैसा: एसोसिएशन


शिवपुरी - हमारे भी बाल बच्चे है। तय बुकिंग का पैसा वापस देंगे तो फिर घर खर्च कैसे चलाएंगे। इसलिए हमने तय किया है कि अब फिक्स हो चुकी बुकिंग को निरस्त नहीं किया जाएगा। जो एडवांस राशि जमा की गई है वह वापस भी नहीं दी जाएगी। फिर चाहे हमारी एसोसिएशन को उनके विरुद्ध लड़ाई ही क्यों ना लड़ना पड़े। खास बात यह है कि शादी निरस्त कर दूसरी जगह प्रोग्राम बनाया तो न टेंट लगेगा न डीजे वाला बाबू गाना बजाएगा।

शुक्रवार को दोपहर 4 बजे बैठक के बाद लिए निर्णयों की जानकारी देते हुए नाराज टेंट, लाइट, डीजे संचालकों ने विरोध जताते हुए यह घोषणा कर कहा कि लोग आज कल प्रशासन द्वारा 50 लोगों की अनुमति दिए जाने से परेशान होकर अब शादी घर से शादियां करने के बजाए गांव या फार्म हाउस से शादियां कर रहे हैं।जहां 1 हज़ार से अधिक लोगों का खाना हो रहा है। यहां प्रशासन का ध्यान नही है।ऐसे में यदि कोई शादी वाला हमसे एडवांस वापस मांगने आया तो हम उसे एडवांस नहीं देंगे। और इसके लिए लड़ाई भी लड़नी पड़े तो हमारा संगठन तैयार है।

दरअसल पिछले साल 2020 में 22 मार्च से लगे लॉक डाउन की वजह से हालात ठीक नहीं है। मैरिज गार्डन संचालक सामूहिक रूप से आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।वह चाहते हैं कि प्रशासन ऐसा रास्ता निकालो जिससे जिससे शादी वालों को परेशानी न आए और डीजे, टेंट हाउस, मैरिज गार्डन संचालकों को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। यदि यह पॉलिसी जिला प्रशासन तैयार करता है तो इससे टेंट हाउस संचालकों के साथ- साथ शादी करने वालों को भी आसानी होगी।

मैरिज गार्डन वालों की प्रशासन से मांग

हम तो जगह उपलब्ध करा रहे, वहां यदि लोगों की उपस्थिति का अंतर तो कार्रवाई के दायरे में बुकिंग वाला हम क्यों पत्रकार वार्ता के दौरान टेंट, लाइट, मैरिज गार्डन एसोसिएशन के अध्यक्ष कपिल सहगल ने कहा कि आमतौर पर प्रशासन मैरिज गार्डन वालों पर कार्रवाई कर देता है। जो पूरी तरह गलत है।

जिस व्यक्ति ने शादी के लिए बुकिंग कराई है। शादी में कितने लोग शामिल होंगे यह जिम्मेदारी उसकी है। यदि वह नियमों को तोड़ता है तो कार्रवाई शादी वाले पर करें,ना कि मैरिज गार्डन और अन्य लोगों पर। इससे शादी वाले व्यक्तियों पर भी सीमित संख्या में लोगों की मौजूदगी का दबाव रहेगा और मैरिज गार्डन संचालक भी कार्रवाई से बच जाएंगे।

एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारी दिनेश जैन कल्लू ने कहा कि शादी घरो से बुकिंग इसलिए भी कैंसिल की जा रही है कि यहां एक साथ 50 लोग शादी में शामिल हो सकते हैं। जबकि गांव और फार्म हाउस पर कोई देखने नहीं पहुंचता। इस वजह वहां अनलिमिटेड लोग शामिल हो जाते हैं।यहां ना तो कार्रवाई का भय रहता और ना ही प्रशासनिक बाध्यता। ऐसे में लोग शादी की बुकिंग कैंसिल कर अपने फार्म हाउस या फिर गांव में शादी की तैयारी कर रहे हैं। जहां वह 1 हजार लोगों तक का खाना करेंगे और उन पर किसी की निगरानी नहीं रहेगी।
जो बुकिंग निरस्त करे उसके यहां कोई काम करने नहीं जाए...
यदि शादी घर की बुकिंग निरस्त करने वाले के यहां टेंट लाइट डीजे बजा तो फिर कार्रवाई के दायरे में वह भी आएगा। इसलिए हम सब ऐसी यूनियन बनाकर रखें कि जो शादी घरों से बुकिंग निरस्त करें उसके यहां कोई काम करने ना जाए। इससे संदेश भी जाएगा और हमारी यूनियन भी मजबूत होगी। यदि ऐसा नहीं होता है और कोई हमारा ही अपना नियम का उल्लंघन करता है तो फिर उस टेंट हाउस या डीजे संचालक का वॉकआउट भी किया जाएगा।
हम रिस्क नहीं लेंगे

  • अभी हम शासन की गाइड लाइन से बंधे हुए हैं। जो भी निर्णय हमें शासन स्तर से प्राप्त हुए हैं। हम वही गाइडलाइन अपने जिले के लिए जारी कर रहे हैं। क्राइसेस मैनेजमेंट के साथ बैठक में भी यही निर्णय हुए। चूंकि यहां कोरोना का खतरा अधिक है। इसलिए हम किसी भी प्रकार की रिस्क नहीं ले सकते। - अक्षय कुमार सिंह, कलेक्टर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ