अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय विदिशा में कोरोना से संक्रमित मरीजो का निःशुल्क उपचार किया जा रहा है। कलेक्टर डॉ पंकज जैन स्वयं सुबह और शाम मेडीकल कॉलेज में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे है। उनके द्वारा आईसीयू में भर्ती मरीजो की निगरानी व मानिटरिंग के लिए पृथक से प्रबंध सुनिश्तिच किए गए है।
शनिवार की सायंकाल जब कलेक्टर डॉ जैन ने मेडीकल कॉलेज में पहुंचे तो कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हुए दो व्यक्ति बाहर खडे नजर आने पर उन्होंने उनसे संवाद कर जाना कि आप लोग यहां कैसे खडे है तो गंजबासौदा के प्रलय सिंह तोमर और होशंगाबाद कोठीबाजार के चौरसिया ने एक मत स्वर से कहा कि मेडीकल कॉलेज में इलाज के किए गए प्रबंध बेहतर है। कलेक्टर ने आईसीयू और जनरल वार्ड की सुविधाओं के संबंध में जाना। दोनो के द्वारा अवगत कराया गया कि जनरल वार्ड बेहतर है वहां स्वच्छ हवा, समय पर खाद्य सामग्री का वितरण और चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है। जनरल वार्ड में मरीज सुगमता से इधर-उधर आवागमन कर सक रहे है।

0 टिप्पणियाँ