गर्मी का मौसम आते ही लोग पेयजल समस्या का सामना कर रहे हैं। कॉलोनियों में नहरी पानी नहीं पहुंच पाने के कारण लोग परेशान हैं। नगर परिषद के वार्ड नंबर 17 व 18 में रविवार को नहरी पाइप लाइन के लीकेज से पानी भरने के लिए लोगों की लाइन लग गई।
इस दौरान महिलाओं के साथ पुरूष व छोटे बच्चे भी पानी के लिए लाइनों में खड़े दिखे। गौरतलब है कि गर्मी का मौसम आने के साथ ही अब नहरी पानी के अलावा कहीं पानी नहीं रहा। जिससे लोग परेशानी झेल रहे है। जिसमें बच्चों को भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

0 टिप्पणियाँ