Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : नवजात को अपनाने से इनकार करने पर दादा और पिता पर केस दर्ज



 नवविवाहिता की प्रसव के दौरान माैत हो गई। लेकिन नवजात को पिता और दादा ने अपनाने से इनकार कर दिया। इस मामले में पुलिस ने पिता व दादा पर केस दर्ज कर लिया है। शुक्रवार को अनवर अहमद निवासी गणेश गली नीलगर चौराहा ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी बेटी हरजान शेख की शादी 8 मार्च 2020 को ग्वालियर के फाल्का बाजार निवासी मोहम्मद उवेश से हुई थी।

शादी के बाद हरजान गर्भवती हुई तो दामाद उवेश और समधी जाकिर ने हरजान को मायके शिवपुरी भेज दिया। 3 जनवरी 2021 को हरजान ने एक बच्ची को जन्म दिया और 4 जनवरी को हरजान की मौत हो गई। अब नवजात को दादा और पिता नहीं अपना रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ