युवक की बेरहमी से मारपीट की शिकायत के चलते शिवपुरी पुलिस अधीक्षक ने छर्च थाना प्रभारी और सिपाही को लाइन अटैच कर दिया है। ठाकुर बंजारा निवासी खतरौली ने गुरुवार की देर शाम शिवपुरी आकर एसपी से छर्च थाना पुलिस के खिलाफ बिना वजह मारपीट की शिकायत की। इससे पहले ठाकुर बंजारा ने राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ राठखेड़ा से शिकायत की थी। एसपी ने छर्च थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह धाकड़ और सिपाही ब्रजराज सिंह को लाइन अटैच कर दिया है।
युवक ने पेंट उतारकर अपने नितंब दिखाए और बताया कि वह तीन चार दिन पहले ट्रैक्टर से आदिवासियाें को बकरा चढ़ाने देवताओं पर ले गया था। लौटते समय शाम करीब 7.30 बजे पांच-छह पुलिस वाले मिले और ट्रैक्टर से उतारकर गाड़ी में बिठाकर ले गए। रास्ते में रोककर बुरी तरह पीटा, फिर पुलिस थाने ले जाकर मारपीट की।
घर वाले छुड़ाने आए तो थाना प्रभारी ने 50 हजार रुपए मांगे। सिपाही ब्रजराज सिंह ने उसकी बेरहमी से मारपीट की। हालात यह रही कि नितंब के बल वह गाड़ी पर बैठने लायक हालत में नहीं रहा। इस मामले में एसपी ने थाना प्रभारी और सिपाई को लाइन अटैच कर दिया है।
0 टिप्पणियाँ