Music

BRACKING

Loading...

एक सदस्य प्रतिदिन 10 लोगों को प्रेरित करें- मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया क्राइसिस मैनेजमेंट समूह की बैठक में लिए सुझाव

  




 मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने क्राइसिस मैनेजमेंट समूह की बैठक में सभी सदस्यों से कहा कि अभी कोरोना का खतरा टला नहीं है। स्थिति नियंत्रण में आई है लेकिन कोरोना संक्रमण समाप्त नहीं हुआ है इसलिए सावधानी अभी भी बरतना है और जनजागरूकता के लिए भी निरंतर प्रयास करना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सदस्य प्रतिदिन 10 लोगों को प्रेरित करने की जिम्मेदारी लें। अपने आसपास लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक करें।


मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि दुकानदार अपना टेस्ट कराएं और वैक्सीनेशन जरूर कराएं और इसका प्रमाण पत्र दुकान पर लगायें, इससे अन्य लोग भी प्रेरित होंगे। बैठक में जिले में बाजार व्यवस्था को लेकर सभी सदस्यों के सुझाव भी लिए गए। 

जिले में केवल रविवार को कोरोना कर्फ्यू रहेगा जो शनिवार रात्रि 10 बजे से सोमवार प्रातः 6 बजे तक लागू रहेगा। रविवार को कर्फ्यू के दौरान पेट्रोल पंप एवं दूध डेयरी खुली रहेगी और गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी की जा सकेगी। अन्य दिनों में बाजार में दुकानें रात्रि 10 बजे तक खोली जा सकेगी। इस संबंध में कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह द्वारा धारा 144 के तहत आदेश जारी किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ