भोपाल दक्षिण-पश्चिमी मानसून तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। उसकी बंगाल की खाड़ी और अरब सागर वाली दोनों ब्रांच सक्रिय हैं। मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला के मुताबिक बंगाल की खाड़ी वाली ब्रांच एक ही दिन में उत्तर-पूर्वी हिस्से को कवर कर चुकी है। यही रफ्तार रही तो 11 साल में ऐसा दूसरी बार होगा, जब मानसून तय समय यानी 20 जून के पहले भोपाल पहुंच जाएगा। इसकी बड़ी वजह यह भी है कि 11 जून को बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र भी बनने के आसार हैं। अरब सागर में भी कई सिस्टम सक्रिय हैं। इससे मानसून को रफ्तार मिलेगी। इससे पहले 2013 में मानसून 10 जून को भोपाल पहुंचा था।
इस बार आसार : पश्चिमी मध्यप्रदेश ज्यादा भीगेगा
मौसम विभाग के एक जून को जारी लाॅन्ग रेंज फोरकास्ट के मुताबिक इस बार भोपाल सहित पश्चिमी मध्यप्रदेश में पूर्वी हिस्से से ज्यादा बारिश होने की संभावना है।
वाली ब्रांच अगले दो-तीन दिन में पूरे महाराष्ट्र को कवर कर लेगी। बंगाल की खाड़ी वाली ब्रांच पश्चिम बंगाल से आगे बढ़कर ओडिशा तक पहुंच सकती है।

0 टिप्पणियाँ