| - |
भोपाल कलेक्टर श्री लवानिया ने सभी एसडीएम के नेतृत्व में अलग-अलग वैक्सीन टीम गठित कर इन क्षेत्रों में तैनात किया भेजी है। उल्लेखनीय है कि विगत दिनों हुई बैठक में कोरोना की रोकथाम के लिए जिले के प्रभारी मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने बाजार खोलने के पूर्व सभी व्यापारियों, दुकानदारों और उनके कर्मचारियों को वैक्सीन लगवाने के बाद ही अपने प्रतिष्ठान खोलने के निर्देश दिए थे।कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया के निर्देश पर शहर के अलग अलग क्षेत्रों में बुधवार 9 जून को वैक्सिनेशन के लिए विशेष कैंप लगाए जायेंगे।
मंगलवार को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्री दिलीप यादव ने आदेश जारी कर प्रत्येक एसडीएम के नेतृत्व में 5 से 6 विशेष वैक्सिनेशन कैंप लगाने के लिए स्थान चयनित किये है।
एसडीएम हुजूर क्षेत्र में नीलबढ़, रातीबड़ एवं बड़गिरी, लाम्बाखेड़ा ईटखेड़ी, खजूरी सड़क, फंदा, मुबारकपुर चौराहा परवलिया सड़क, सूखी सेवनिया में वैक्सीनेशन कैंप लगाए जायेंगे। एस डी एम कोलार क्षेत्र में जवाहर स्कूल, 10 नम्बर मार्केट, 6 नम्बर मार्केट, औरा माल, आशिमा माल में एस डी एम टी टी नगर क्षेत्र में न्यू मार्केट, कोटरा सुल्तानाबाद, चुना भट्टी, पंचशील 2 स्टॉप, बारह दफ्तर और अम्बेडकर नगर में, एस डी एम एम पी नगर क्षेत्र में मिलन नमकीन के सामने दुर्गा झाकी स्थल के पास जोन 2, काबुली वाला बिल्डिंग, होटल सुरेन्द्र विलास, सरगम सिनेमा के सामने इंडियन बैंक पर, एस डी एम बैरागढ क्षेत्र में गांधी नगर वार्ड कार्यालय न 01, संत निरंकारी भवन, संत हिरदाराम नगर, संत हिरदाराम काम्पलेक्स, संस्कार पब्लिक स्कूल लक्ष्मण नगर, मिनी मार्केट कपड़ा (धर्मशाला) एसोसिएशन ,एस डी एम गोविन्दपुरा क्षेत्र में वार्ड कार्यालय 67 शिव मंदिर के पीछे सी सेक्टर इन्द्रपुरी, आटो स्टैण्ड अशोका गार्डन 80 फिट, रतन कालोनी करोंद, संजीव नगर पुलिस कालोनी करोंद, भोपाल मेमोरियल अस्पताल में, एस डी एम शहर क्षेत्र में चौक बाजार, लोहा बाजार, हमीदिया रोड मार्केट, जहांगीराबाद मार्केट, सुभाष नगर मार्केट, जमात खाना,करतार प्लाजा में कोविड-19 टीकाकरण का आयोजन किया गया है।

0 टिप्पणियाँ