Music

BRACKING

Loading...

खरीदी केन्द्रों पर संपूर्ण व्यवस्था के सफल संचालन हेतु दल गठित

 


शिवपुरी, कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने खरीदी केन्द्रो पर संपूर्ण व्यवस्था बनवाने एवं खरीदी पूर्ण कराने हेतु अनुभागवार दल गठित किए  हैं।

अनुभाग पोहरी के समस्त केन्द्रों के लिए गठित दल में उपसंचालक कृषि श्री यू.एस.तोमर, डी.एम.ओ. श्री विनोद कोटिया, उपायुक्त सहकारिता श्री नरेश सिंन्हा, सहायक संचालक कृषि श्री नरेश मीणा, तहसीलदार पोहरी श्री सुनेन्द्र गुर्जर एवं थाना प्रभारी पोहरी को नियुक्त किया गया है। 

अनुभाग कोलारस के समस्त केन्द्रों के लिए गठित दल में जिला प्रबंधक एन.आर.एल.एम. श्री अरविन्द भा्गव, प्रबंधक वेयरहाउस श्री राजेश पाठक, मैनेजर वेयर हाउस कोलारस श्री के.के.पाटीदार, तहसीलदार कोलारस श्री अखिलेश कुमार शर्मा, थाना प्रभारी कोलारस एवं सहकारिता निरीक्षक कोलारस को नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार अनुभाग शिवपुरी के समस्त केन्द्रों के लिए गठित दल में अनुविभागीय अधिकारी शिवपुरी श्री आरविन्द्र कुमार बाजपेयी, विपणन सहंकारी केन्द्रीय बैंक श्री आर.पी. त्यागी, नाप-तौल अधिकारी श्री आर.के.चतुर्वेदी, ए.आर.सी.एस. श्री सी.एल.मौर्य, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्रीमति खुशबू शुक्ला, थाना प्रभारी शिवपुरी, तहसीलदार शिवपुरी, डिप्टी कलेक्टर श्री मनोज गरवाल, जिला आपूर्ति अधिकारी श्री विपिन पटेल, जिला प्रबंधक (नान) श्री एस.महेश्वरी, सहकारिता निरीक्षक बदरवास श्री सुधीर कुशवाह, तहसीलदार बदरवास श्री दिव्य दर्शन शर्मा एवं थाना प्रभारी बदरवास को नियुक्त किया गया है। 

अनुभाग पिछोर के समस्त केन्द्रों के लिए गठित दल में अनुविभागीय अधिकारी पिछोर श्री राजन सिंह नाडिया, सहा. आपूर्ति अधिकारी पिछोर श्री पी.सी.चन्दवंशी, तहसीलदार पिछोर श्री नरेन्द्र गुप्ता, सहकारिता निरीक्षक पिछोर श्री अनिल श्रीवास्तव, शाखा प्रबंधक वेयरहाउस पिछोर श्री आर.डी. शर्मा को नियुक्त किया गया है। अनुभाग करैरा के समस्त केन्द्रों के लिए गठित दल में अनुविभागीय अधिकारी करैरा श्री अंकुर रवि गुप्ता, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री रूपेन्द्र सिंह परमार, तहीसलदार करैरा श्री गौरीशंकर बैरवा, सहकारिता निरीक्षक करैरा श्री देवेन्द्र दांगी, शाखा प्रबंधक वेयरहाउस करैरा श्री जे.के. मरैया को नियुक्त किया गया है। 

उक्त दल निर्धारित उपार्जन केन्द्रों में पहुंचकर किसानों से खरीदी, बारदाने आदि संपूर्ण व्यवस्था कराना सुनिश्चित करेंगे एवं खरीदी पूर्ण करायेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ