Music

BRACKING

Loading...

आदिवासी खिलाड़ियों के दैनिक भत्ते की दरों में संशोधन किया गया

 


शिवपुरी, जनजातीय कार्य विभाग ने वर्ष 2021-22 में विभागीय गतिविधियों के सुचारू संचालन के लिये दैनिक भत्ते-भोजन की दरों में संशोधन किया है। जिला एवं संभागीय स्तर की प्रतियोगिताओं में सहभागिता करने वाले खिलाडियों को 115 रूपये दैनिक भत्ता, विभागीय राज्य एवं शालेय शिक्षा स्तर प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाले खिलाडियों को 130 रूपये और प्री-नेशनल कोचिंग केम्प में सहभागिता करने वाले खिलाड़ी को 200 रूपये दैनिक भत्ते की दर मंजूर की है। इस संबंध में जनजातीय कार्य विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिये गये हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ