Music

BRACKING

Loading...

बच्चों को नहीं दें काढ़ा, इम्युनिटी बढ़ाने के लिए मौसमी फल खिलाएं, रस्सी कूदने और साइकिलिंग से मजबूत होंगे फेफड़े


 

ग्वालियर थोड़ी सी सावधानी, खानपान तथा शरीरिक एक्टिविटी पर ध्यान देकर हम बच्चों को कोरोना की तीसरी लहर से बचा सकते हैं। बच्चों की इम्युनिटी वयस्कों की तुलना में अधिक मजबूत होती है। वजह- उनकी थामइस ग्रंथी विकसित होने की अवस्था में होती है। जीआरएमसी के पीडियाट्रिक के विभागाध्यक्ष डॉ. अजय गौड़ के मुताबिक बच्चों में इम्युनिटी बढ़ाने के लिए बच्चे को पानी और तरल पदार्थ अधिक दें।

जिंक, विटामिन-सी और बिटामिन-डी की दवा को सप्लीमेंट के रूप में देना चाहिए। बाजाराें में मिलने वाले इम्युनिटी बूस्टर की गुणवत्ता की जांच करके बच्चों को दें। बच्चों की आंत में छाले होने के मामले बढ़ रहे हैं इसलिए काढ़ा देने से बचें। बच्चों को अधिक से अधिक मौसम फल खिलाएं। बच्चों को रस्सी कूदना, साइकिलिंग व फुटबॉल जैसे खेल खेलना चाहिए, इससे उनके फेफड़े मजबूत होंगे।

जानिए... इम्युनिटी बढ़ाने के लिए बच्चाें काे क्या-क्या खिलाएं

  • हल्दी में एंटी बैक्टीरिया, एंटी फंगल, प्रोटीन, विटामिन-सी, विटामिन-के, कैल्शियम, कॉपर, आयरन व जिंक जैसे तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर में रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक होते हैं। आप बच्चे को रात को सोने से पहले दूध में हल्दी देकर पिलाएं।
  • खाने में पालक का उपयोग करें। इसमें मौजूद फाइबर आयरन एंटीऑक्सीडेंट तत्व और विटामिन सी शरीर को हर तरह से स्वस्थ रखते हैं। यह इम्यूनिटी को कमजोर नहीं होने देते।
  • पत्तेदार सब्जियां संक्रमण से लड़ने और बचाने में मदद करती है। इनमें विटामिन ए, सी और के, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम व पोटैशियम जैसे पोषक तत्व और माइक्रो न्यूट्रिसिएंस होते हैं, जो कि इम्युन सिस्टम को मजबूत के लिए जरूरी है।
  • बच्चों को मौसमी फल, दालें खिलाएं, जो बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं।

बच्चों की सहमति से बनाएं दिनचर्या

वरिष्ठ मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. कमलेश उदैनियां के अनुसार कोरोना को लेकर बच्चे केे डर को खत्म करने के लिए उनकी सहमति से दैनिक दिनचर्या बना दें। पढ़ाई, मनोरंजन, खेल के साथ उनकी रुचि के कार्य को प्राथमिकता दें। उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ