Music

BRACKING

Loading...

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा पुलिस पेट्रोल पंप पर किया वृक्षारोपण

 



विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए पुलिस अधीक्षक शिवपुरी एवं अन्य पुलिस स्टाफ द्वारा पोहरी नाका घोड़ा चौराहा पर स्थित नवनिर्मित पुलिस पेट्रोल पंप पर वृक्षारोपण किया गया, जिसमें उन्होंने शीशम इत्यादि के छायादार वृक्ष लगाएं, इस अवसर पर उन्होंने बताया कि हम सभी को पौधरोपण कर अपने पर्यावरण को सुरक्षित रखने में अपना योगदान देना चाहिए, यह विषय हम सब के जीवन से जुड़ा है।


इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री प्रवीण कुमार भूरिया, डीएसपी ऐजेके श्री दीपक तोमर, रक्षित निरीक्षक भारत सिंह यादव, थाना प्रभारी कोतवाली बादाम सिंह यादव, थाना प्रभारी यातायात सूबेदार रणवीर यादव, सूबेदार भानु प्रताप सिकरवार एवं अन्य पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ