Music

BRACKING

Loading...

झरना/मौहाडीह व सरहर में संकुल स्तरीय वर्चुअल बैठक संपन्न

 


बम्हनीडीह/जांजगीर-चांपा:-

आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संकुल केन्द्र झरना मौहाडीह सरहर विकासखंण्ड बम्हनीडीह के तत्वावधान में बर्चुवल बैठक आयोजित किया गया जिसमें आदरणीय विकासखंण्ड शिक्षा अधिकारी श्री  के के बंजारे जी व बम्हनीडीह बी आर सी आदरणीय एच के बेहार जी संकुल प्राचार्य श्री यादव जी श्रीमती सिंह मैडम जी की उपस्थिति में बैठक आयोजित किया गया सी ए सी परमेश्वर राठौर, माखन राठौर नवीन सी ए सी राजेश कंवर एवं पी एल सी प्रभारी श्रीमती कल्पना चौहान, सम्मेसिंह कंवर देव चंद्रा राजेश कंवर व संकुल परिवार के शिक्षक शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही।आदरणीय विकासखंण्ड शिक्षा अधिकारी श्री के के बंजारे जी बी आर सी आदरणीय एच के बेहार जी के द्वारा यू डाइस प्लस डाटा, विद्यार्थी पंजीयन, टेलिग्राम व शिक्षा जगत के अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई सी ए सी परमेश्वर राठौर द्वारा सायकल वितरण की जानकारी प्रविष्टि नवीन सी ए सी राजेश कंवर द्वारा आमाराइट, प्रगति पत्रक के संबंध में जानकारी दी गई प्राचार्य यादव जी सिंह मैडम जी व संकुल के जुड़े हुए समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा उद्बोधन किया गया शासन के समस्त योजनाओं का 95 प्रतिशत यू डाइस प्लस विद्यार्थी पंजीयन व फिट इंडिया पोर्टल पर पंजीयन को पूर्ण कर लिया गया है सी ए सी माखन राठौर द्वारा मंच संचालन व आभार प्रदान करते हुये अंत में एक पेड़ लगाने का संकल्प लिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ