Music

BRACKING

Loading...

एनटीपीसी कॉलेज की बिल्डिंग पर चढ़ा सप्लायर, बोला- ढाई साल से नहीं दिए 22 लाख रुपए


शिवपुरी सतनवाड़ा में प्रौद्योगिकी संस्थान (एनटीपीसी कॉलेज) की बिल्डिंग पर शनिवार दोपहर 2 बजे रेत सप्लायर रानू राठौर चढ़ गया। एनटीपीसी के अधिकारियों ने वजह पूछी तो उसने कहा कि उसने ढाई साल पहले 22 लाख रुपए की रेत सप्लाई की थी, लेकिन ठेकेदार ने अभी तक उसका भुगतान नहीं किया।

समझाने पर भी रानू राठौर उतरने के लिए तैयार नहीं हुआ। आखिरकार ठेकेदार की तरफ से लिखित आश्वासन दिया गया, तब वह बिल्डिंग से नीचे आया। लिखित आश्वासन में 30 अगस्त तक पूरा भुगतान देने का उल्लेख है। बिल्डिंग बनाने वाली कंपनी के अधिकारी अनुज सिंह ने बताया कि एनटीपीसी से करीब 5 करोड़ का बिल और 8 करोड़ रुपए की सिक्योरिटी राशि का भुगतान नहीं हो पा रहा था। एक-दो दिन पहले ही 5 करोड़ रुपए का भुगतान हो गया है जिससे बकाया चुकता किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ