शिवपुरी अमोला थाना क्षेत्र के नयाखेड़ा गांव में कीचड़ उचटने को लेकर बुजुर्ग की 11 जून को पीट पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है वहीं तीन लोगों को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था। जबकि चार अभी भी फरार है। 11 जुलाई को उत्तम गुर्जर निवासी नयाखेड़ा की कीचड़ उचटने पर पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।
पुलिस ने नौथनी की पुलिया के पास से लखन गुर्जर व रामवीर गुर्जर को शुक्रवार की रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूर्व में उम्मेद, राजवीर और लोकेंद्र गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चार लोग अभी भी फरार हैं।

0 टिप्पणियाँ