Music

BRACKING

Loading...

सोमवार से खुलेंगे स्कूल, तैयारियां पूरी:स्कूल में घुसते ही विद्यार्थियों के हाथ कराए जाएंगे सैनिटाइज

 



ग्वालियर कोरोना संक्रमण काल में सोमवार से कक्षा 11वीं और 12वीं की कक्षाएं पहली बार शुरू की जा रही हैं। इसके लिए स्टेंडर्ड ऑपरेटिंग सिस्टम जारी कर दिया गया। प्रतिदिन 50 प्रतिशत विद्यार्थियों को बुलाया जाएगा ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा सके। 5 अगस्त से कक्षा 9 वीं और 10 वीं की कक्षाएं भी शुरू कर दी जाएगीं। स्कूलों में थर्मल स्केंनिंग के साथ ही स्कूल के गेट पर ही बच्चों के हाथ सेनिटाइज कराए जाएंगे।

शहर के स्कूलों में इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, शनिवार को स्कूलों में टेबल कुर्सियां लगाई गईं और यह भी तय किया गया कि एक कुर्सी छोड़कर विद्यार्थी बैठेंगे। कुछ स्कूलों में सेनिटाइजेशन भी करा दिया गया है। इसके हैंड सेनिटाइजर और थर्मल स्केनिंग डिवाइस भी दुरुस्त कराए। कुछ स्कूलों में रविवार को मप्र लोकसेवा आयोग की परीक्षा के केंद्र बनाए गए हैं।

हालांकि अभिभावक अभी असमंजस में हैं कि वह अपने बच्चों को स्कूल भेजें या नहीं? कुछ अभिभावकों का कहना है कि अगर ऑनलाइन क्लास नहीं चलेंगी तो ही वह स्कूल भेजेंगे, कुछ कहते हैं कि एक-दो दिन बच्चों को स्कूल भेजेंगे इसके बाद फैसला लेंगे। वहीं कुछ अभिभावक यह भी तय करके बैठे हैं कि बच्चों के लिए वैक्सीन आने तक वह उन्हें स्कूल नहीं भेजेंगे।

जिलाशिक्षाधिकारी विकास जाेशी का कहना है कि स्कूलों में कोरोना गाइड लाइन का पालन करवाया जाएगा, इसके लिए व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। बच्चों के स्कूल में पहुंचते ही हाथ सैनिटाइज कराए जाएंगे तथा थर्मल स्केनिंग भी की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ