शिवपुरी पोहरी तहसील में बीते 48 घंटों में 66 मिमी बारिश हो गई है। इसके चलते जंगल के बीच पवा झरना बहने लगा है। जिला मुख्यालय से 30 किमी दूर पोहरी क्षेत्र में पवा एक प्राकृतिक झरना है। बरसात में आसपास क्षेत्र में एकत्रित पानी झरने का रूप लेकर करीब 50 फीट ऊंचाई से गिर रहा है।
पवा झरना बियावान जंगल में स्थित है झरने के मनोहरी नजारे को देखने के लिए हर सैलानी यहां पहुंचने लगे हैं। झरने के पास सिद्ध बाबा का मंदिर भी है। इस मंदिर के दर्शन करने भी श्रद्धालु आना शुरू हो गए हैं। बताते हैं कि मंदिर में स्थित गुफाओं में हजारों साल पहले संत तपस्या करते थे। यहां स्थित भीम शिला पर मंदिर बना हुआ है।

0 टिप्पणियाँ