ग्वालियर 60 साल बाद मानसून इतना लेट हुआ है। जब राजस्थान, दिल्ली, पंजाब और पश्चिमी उप्र के कुछ हिस्सों में अब तक नहीं पहुंचा है। इन स्थानों में अब तक मानसून नहीं पहुंचने का ही नतीजा है कि अंचल में बारिश नहीं हो रही है। 10 जुलाई के बाद ही बचे हुए स्थानों में मानसून आगे बढ़ेगा।
23 जून के बाद से मानसून ट्रफ लाइन में ब्रेक चल रहा है। इसी के कारण अंचल लू की चपेट में आ गया है। जुलाई में लगातार दूसरी साल ग्वालियर में लू चली है। पिछले साल 3 जुलाई को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री दर्ज किया गया था। इस दौरान लू चलने जैसे हालात बने थे। पिछले 15 दिन से शहरवासी भीषण उमस का सामना कर रहे हैं। हालांकि मौसम विभाग इसे लू की श्रेणी में नहीं मान रहा है। मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर के आसपास जिलों का तापमान 44 डिग्री के पास होने पर ही लू चलना माना जाता है। हालांकि बुधवार को भी प्रदेश में सबसे गर्म ग्वालियर रहा। अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री दर्ज किया गया।
आगे क्या-10 से होगी बारिश की शुरुआत
11 जुलाई को आंध्र प्रदेश तट पर कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। इससे 10 को अंचल में हल्की बारिश, 11 जुलाई को मध्यम से तेज बारिश का दौर शुरू हो जाएगा।
0 टिप्पणियाँ