शिवपुरी से वारंट लेकर करैरा कोर्ट जा रहे आरक्षक को कोटा-झांसी फोरलेन हाईवे पर गुरुवार की दोपहर ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस लाइन शिवपुरी में पदस्थ आरक्षक सुनील सगर (31) पुत्र बलराम सिंह निवासी ग्राम वीरमढ़ाना तहसील डबरा जिला ग्वालियर गुरुवार को वारंट लेकर करैरा कोर्ट जा रहा था।
कोटा-झांसी फोरलेन हाईवे पर अमोला घाटी के पास दोपहर 2 से 2:30 बजे के बीच किसी ट्रक ने आरक्षक को कुचल दिया। रक्षित निरीक्षक भारत सिंह यादव ने बताया कि आरक्षक को कुचलने वाला वाहन भी करैरा की तरफ गया है। पुलिस वाहन व उसके चालक की तलाश कर रही है

0 टिप्पणियाँ