शिवपुरी हम लंबे अरसे से अपनी मांगों को पूरा कराने परेशान है। कई बार ज्ञापन सौंप चुके है। और भोपाल में जाकर प्रदर्शन भी कर चुके, फिर भी हमारी मांगों को नहीं माना गया। आप हमारे क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं और प्रदेश सरकार में लोक निर्माण राज्यमंत्री हैं।
कृपया हमारी मांगों को पूरा कराया जाए, और इस संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष हमारी उससे बात रखी जाए। यह मांग पंचायत ग्रामीण विकास विभाग के संगठन सयुंक्त मोर्चा के संगठनों की हड़ताल के आठवें दिन प्रदेश के लोक निर्माण राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा को सौंपे ज्ञापन में कर्मचारियों ने की। इस दौरान प्रदेश भर में अर्धनग्न प्रदर्शन कर कर्मचारियों ने अपना आक्रोश जताया।
0 टिप्पणियाँ