Music

BRACKING

Loading...

*कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए गरिमामय वातावरण में विद्यालय खोला गया*

 


सक्ती:-

छत्तीसगढ़ शासन शिक्षा विभाग के निर्णयानुसार आज दिनांक 02अगस्त 2021 दिन सोमवार को एक वर्ष तीन माह के लम्बे अन्तराल के बाद  विद्यालय खोला  गया। बच्चे अत्यधिक उत्साहित नजर आये।सभी बच्चे मास्क लगाकर कोविड 19 के नियमों व शासन के गाइड़ लाईन का पालन करते हुए कक्षा 8 वीं के बच्चों को शाला भवन के दो कमरों में बैठाया गया।कक्षा 8 वीं में दर्ज 36 बच्चों में से उपस्थिति 20 रही। मोहल्ला कक्षा में कक्षा 6 वीं में दर्ज 29 में से 04 बच्चे तथा कक्षा 7 वीं में दर्ज 29 में से 10 बच्चे उपस्थित रहे।

           शाला भवन में कक्षा 8 वीं में बच्चे , पंच,स्व. सहायता समूह के सदस्य , शिक्षक व सफाई कर्मी की उपस्थिति में मां सरस्वती के तैल चित्र पर धूप , दीप व नैवेद्य से पूजा अर्चना कर बच्चों को चंदन वंदन लगाकर स्वागत किया गया।सभी बच्चे उत्साहित थे।पढ़ने की ललक स्पष्ट झलक रही थी। शाला के प्रधान पाठक पीललाल पटेल द्वारा बच्चों को मास्क  दिया गया। तत्पश्चात् कक्षा में केशवहर दास बैरागी व प्रभा सिदार द्वारा हिन्दी व English की पढ़ाई प्रारम्भ की गयी।

       मोहल्ला कक्षा में उपस्थित बच्चों के बीच बुधराम निराला जी शाला प्रबंधन व विकास समिति के अध्यक्ष की उपस्थिति में मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर श्रीफल तोड़कर व बच्चों को वन्दन लगाकर बच्चों का स्वागत किया गया। तत्पश्चात् कक्षा की पढ़ाई अवधराम पटेल द्वारा गणित विषय की प्रारम्भ की गयी।बच्चे मोहल्ला कक्षा में भी उत्साहित नजर आ रहे थे। छात्र छात्राओं को प्रधान पाठक की ओर से नि:शुल्क 3-3 कॉपी दिया गया बच्चे भी खुश नजर आ रहे थे।बच्चे मन लाकर पढाई करने लगे।कक्षा 8 वीं के बच्चों को मध्यान्ह भोजन खिलाया गया। मोहल्ला कक्षा को दोपहर 02 बजे वकक्षा 8 वीं के बच्चों को 04:00 बजे तक अध्यापन कार्य कराते रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ