कॉलेज में प्रवेश लेने पर अब हर लड़की को 20 हजार रुपए दिए जाएंगे। लाड़ली लक्ष्मी योजना में उनके लिए यह व्यवस्था की जाएगी। जल्द ही महिला पंचायत बुलाई जाएगी, जिसमें बहनों से चर्चा के बाद लाड़ली लक्ष्मी जैसी अन्य योजनाएं भी बनाई जाएंगी।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों के नाम संदेश देते हुए यह बात कही। सीएम ने अपने संदेश में कहा कि बहनों की उच्च शिक्षा का पूरा प्रबंध किया जाएगा। देश का सशक्तिकरण बहनों के सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं है। आत्मनिर्भर मप्र आत्मनिर्भर बहनों के बिना नहीं बन सकता है।
प्रदेश में महिलाओं के लिए चल रही योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती में महिलाओं को 30 प्रतिशत और शिक्षकों की भर्ती में 50 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था की गई है। शिवराज सिंह ने अपील की कि रक्षाबंधन पर बहनें संकल्प लें कि वे स्वयं टीका लगवाएंगी और अपने भाइयों को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करेंगी। उन्होंने दिन की शुरुआत मुख्यमंत्री निवास पर बहनों से राखी बंधवाकर कर की और उन्हें अपने हाथों से मिठाई खिलाई।
0 टिप्पणियाँ