Music

BRACKING

Loading...

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजनांतर्गत अन्नोत्सव कार्यक्रम 7 अगस्त को

 


शिवपुरी, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत सम्पूर्ण प्रदेश सहित जिले में भी 07 अगस्त को अन्नोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 07 अगस्त को स्थानीय मुख्य अतिथि का उद्वोधन एवं स्थानीय कार्यक्रम प्रातः 10.30 बजे, प्रधानमंत्री का ऑनलाईन कार्यक्रम एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा स्वागत उद्वोधन प्रातः 11 बजे से, अभियान हेतु बनाई गई लघु फिल्म का प्रदर्शन प्रातः 11.05 बजे से, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हितग्राहियों से सीधा संवाद प्रातः 11.08 बजे से एवं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का उद्वोधन प्रातः 11.20 बजे से किया जाएगा। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर थैलों में राशन वितरण संबंधी कार्यक्रम का आयोजित किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ