Music

BRACKING

Loading...

सड़क किनारे बैठे मगरमच्छ के बच्चे को पकड़कर युवकों ने तालाब में छोड़ा, रेस्क्यू टीम को नहीं दी सूचना

 


शिवपुरी शहर के बड़ा बाजार पुरानी शिवपुरी क्षेत्र में सुबह स्थानीय लोगों को मगरमच्छ का 3 फीट का बच्चा नजर आया। जिससे स्थानीय युवकों ने पकड़कर कर पास स्थित तालाब में छोड़ दिया। मगरमच्छ को पकड़ने के दौरान युवा उसके साथ खेल खेलते नजर आए। इस दौरान कई बार मगरमच्छ के बच्चे ने युवकों को काटने का प्रयास भी किया।

शहर के पुराने स्थित बड़ा बाजार में शनिवार की सुबह नाली में एक 3 फीट का मगरमच्छ का बच्चा बैठा नजर आया। मगरमच्छ को देखकर स्थानीय लोगों की भीड़ एकात्रित हो गई। इन्हीं में से कुछ युवकों ने रस्सी का फंदा बनाया और नाली में बैठे मगरमच्छ को पकड़ कर सड़क पर ले आए। और वहां उसके साथ खेल खेलते रहे। बाद प्लास्टिक के कट्टे में बंद कर पास ही स्थित जाधव सागर तालाब में छोड़ दिया। बड़ा बाजार क्षेत्र में रामपौर दरवाजे के पास नाले में अधिक संख्या में मगरमच्छ हैं जिसके कारण वह नालियों के मध्यम से बस्ती में आ जाते है। स्थानीय लोगों को स्वंय पकड़ने की वजह रेस्क्यू टीम को सूचना देना चाहिए नहीं तो कोई हानि हो सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ