पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल ने पुलिस कण्ट्रोल रूम में का.वा. निरी. फूल सिंह दादौरिया, का.वा. उनि. श्याम लाल अग्रवाल, सउनि महेश कुमार शर्मा, सउनि शिवराजसिंह तोमर, का.वा. सउनि विनोद कुमार शाण्डिल को सेवानिवृत्त पर विदाई दी गई। सभी सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों ने नौकरी के दौरान उनके अनुभवों को साझा किया। तथा पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा उनको अग्रिम भविष्य की सुभकामनाऐं देकर उनको सेवानिवृत्त प्रमाण पत्र, श्रीफल, अंग वस्त्र और एक-एक ट्राली बेग भैंट में दिये।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल, अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री प्रवीण कुमार भूरिया, रक्षित निरीक्षक श्री भारत सिंह यादव, प्रभारी कण्ट्रोल रूम उनि (रे) बिजेन्द्र सिंह राजपूत उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ