Music

BRACKING

Loading...

आर्थिक सहायता नहीं देने पर पटवारी सस्पेंड

 


एसडीएम जेपी गुप्ता ने सर्पदंश के प्रकरण में आर्थिक सहायता उपलब्ध नहीं कराने पर पटवारी अयूब खान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही सभी पटवारियों को निर्देश दिए हैं कि अपने क्षेत्र में आर्थिक सहायता के प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करें एवं हितग्राहियों को 15 दिन में आर्थिक सहायता का भुगतान कराने पर विशेष ध्यान दें।

राजेन्द्र तिवारी की ग्राम मनपुरा में सर्पदंश से मौत हो गई थी। भतीजे कपिल तिवारी पुत्र पुरुषोत्तम तिवारी निवासी नया अमोला तहसील पिछोर ने आर्थिक सहायता के लिए आवेदन किया था। आवेदन के क्रम में आवेदक के मृत्यु कथन दर्ज कराए, लेकिन पटवारी अयूब खान ने सर्पदंश के प्रकरण की समय सीमा में रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की और न ही यह मुख्यालय पर उपस्थित रहते हैं इसलिए पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ