तुस्मा- नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम तुस्मा में संचालित शासकीय नवीन प्राथमिक शाला सबरिया डेरा तुस्मा विकासखण्ड नवागढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशानुसार एवं ग्राम पंचायत तुस्मा के अनुशंसा पर आज दिनांक 2 अगस्त 2021 से विद्यालय में कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आफलाइन कक्षा संचालित किया गया।
उक्त कक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्र-छात्राओं के पालकों से सर्वप्रथम विद्यालय भेजने हेतु सहमति पत्र प्राप्त किया गया तत्पश्चात बच्चों को विद्यालय कैंपस में प्रवेश से पहले उनके हाथों को सेनेटाइजर करके शरीर का तापमान जांचा गया। और सामान्य तापमान होने वाले बच्चों को तिलक लगाकर स्वागत करके प्रवेश दिया गया।
आज विद्यालय में अध्ययन / अध्यापन का पहला दिवस था इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक / शिक्षिकाएं,जनपद सदस्य श्रीमति सरिता साहू एवं सहमति देने वाले पालकों की उपस्थिति रहा।



0 टिप्पणियाँ