Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी :उत्खनन माफियाओं के हौसले बुलंद उत्खनन रोकने पहुंचे फॉरेस्ट गार्डों को पीटा, वर्दी फाड़ी

 

खोड़ चौकी क्षेत्र के चंदावनी गांव के पास जंगल में कुंडको खदान में अवैध उत्खनन करने से रोका तो फॉरेस्ट गार्डों की मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान एक की वर्दी तक फाड़ दी है। पुलिस ने देर रात तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक फॉरेस्ट गार्ड अरुण सिंह राठौर और विनय वाल्मिकी मंगलवार की दोपहर चंदावनी स्थित कुंडको खदान पर पहुंचे। यहां दीवान सिंह गुर्जर, उदयभान सिंह गुर्जर और हनुमंत सिंह गुर्जर निवासी डगरिया अवैध उत्खनन कर रहे थे। उत्खनन करने से रोका तो तीनों बहस करने लगे और डंडे व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। मारपीट कर अरुण सिंह की वर्दी फाड़ दी।

खोड़ चौकी पुलिस ने मंगलवार की रात तीनों के खिलाफ मारपीट, शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर वन्यकर्मियों का कहना है कि जंगल में माफिया बड़ी संख्या में उत्खनन करता है, इन्हें रोकों को जान से मारने पर आमादा हो जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ