Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी :7 करोड़ के गबन की जांच जारी मामला जिला केंद्रीय सहकारी बैंक कोलारस



 अपेक्स बैंक के जरिए जिला केंद्रीय सहकारी बैंक शिवपुरी द्वारा नावार्ड के जरिए पांच प्रतिशत ब्याज पर ऋण लेकर किसानों को केसीसी की रकम जारी करता है। ऋण की मांग में 100 करोड़ के अंतर की राशि को लेकर भोपाल के जांच दल ने जांच शुरू कर दी है। मंगलवार के बाद बुधवार को जांच दल कोलारस शाखा पहुंचा। यहां सात करोड़ के गबन मामले की जांच में पूरा दिन बीत गया है।

सहकारिता विभाग भोपाल द्वारा गठित जांच दल द्वारा जांच पूरी करने के बाद स्पष्ट होगा कि 100 करोड़ रुपए का अंतर किस वजह से आया है। बता दें कि जिला केंद्रीय सहकारी बैंक शिवपुरी की सईओ लता कृष्णन ने ऋण की मांग पर साल दर साल अंतर बढ़कर 100 करोड़ से ज्यादा पहुंचने पर खुद ही पत्र जांच कराने पत्र लिखा था। ताकि ऋण की मांग के दौरान ब्याज व कवर्सन राशि की वजह अंतर की स्थिति स्पष्ट हो सके।

वहीं कोलारस शाखा में कई सालों से कैशियर व कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा राशि अवैध तरीके से निकाली जा रही थी जो सात करोड़ तक पहुंच गई। मामले में जांच के बाद क्या कार्रवाई होना है, यह जांच पूरी होने के बाद तय होगा। कोलारस में गबन की जांच अभी कुछ दिन और जारी रह सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ