Music

BRACKING

Loading...

रेत चोरी का मुकदमा दर्ज:रेत फैलाकर भाग रही ट्रैक्टर-ट्रॉली, नाले से एलएनटी पकड़ी



 शिवपुरी नदी नालों में बाढ़ के साथ भारी मात्रा में रेत बहकर आ गई है इसलिए रेत माफिया चारों तरफ से रेत समेटने में लगा है। पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के निर्देश पर अमोला थाना पुलिस ने गुरुवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली और एलएनटी जब्त की है।

अमोला थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि सिरसौद में पुलिस को देखकर रेत फैलाकर भाग रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा है। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रेत चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। वहीं कठेंगरा गांव जाकर दबिश दी तो नाले में एलएनटी मशीन रेत उत्खनन करते मिली। मशीन कोमल बघेल की बताई जा रही है। पुलिस ने मशीन जब्ती में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस की सख्ती के बाद अवैध उत्खनन में लगे रेत माफिया पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ