मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अतिवर्षा, बाढ़, प्राकृतिक आपदा से पीड़ित परिवारों को वन क्लिक से आज गुरूवार को सहायता राशि का वितरण किया है। इस दौरान उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बाढ़ पीड़ित ग्राम बरखेड़ी निवासी किसान संजय तोमर से बात की। संजय तोमर ने भी अपने अनुभव साझा किए और मुख्यमंत्री को इस दुख की घड़ी में उनकी सहायता करने पर धन्यवाद दिया।
संजय तोमर ने बाढ़ आपदा के दौरान उनके साथ गठित हुए संपूर्ण घटना का विस्तत वर्णन किया। उन्होंने बताया कि पूरे गांव में एक ही मकान सुरक्षित था, जिस पर हम लोगों ने आश्रय लिया और गांव के शेष लोग एक टापू पर रूके हुए थे। उन्होंने कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक के साथ-साथ एसडीएम पोहरी को भी बहुत धन्यवाद दिया और कहा कि वो जान की बाजी लगाकर हर्रई गांव तक पहुंचे थे। हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू करके हमें ग्राम से निकाला गया था। उन्होंने बताया कि उन्हें शासन द्वारा 8200 रूपए की सहायता राशि और 50 किलों गेहूं के साथ अन्य जरूरत का सामान दिया गया है।
संजय तोमर ने खुश होकर कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा संकट के समय में बाढ़ पीड़ितों को जो सहायता राशि उपलब्ध कराई जा रही है वह बहुत पुण्य का कार्य है। मैं मुख्यमंत्री जी को हृदय से धन्यवाद देता हॅू।
0 टिप्पणियाँ