किसी भी जाति धर्म और समाज पर टिप्पणी करना संस्कार हीनता है और जो भी ऐसा करता है वह बख्शा ना जाए और सरकार उस पर कठोर का युद्ध कार्रवाई कर ऐसा संदेश दें ताकि फिर से कोई भी व्यक्ति चैनल या अखबार किसी पर जातिगत आरोप ना लगा सके। यह मांग मीणा रावत समाज सेवा संगठन द्वारा एक निजी चैनल द्वारा की गई जातिगत टिप्पणी को लेकर राष्ट्रपति के नाम कलेक्टोरेट में नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंप कर कही।
संघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, युवा जिलाध्यक्ष कुबेर सिंह ने बताया कि एक निजी चैनल के यू ट्यूब पर अपलोड किए गए कार्यक्रम में रावत, मीणा समाज के खिलाफ जातिगत टिप्पणी की गई। जिससे समाज में आक्रोश है।
इससे आपसी भाईचारे पर चोट पहुंचाई गई।इसके खिलाफ प्रांत अध्यक्ष जगदीश मीणा के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में चैनल के खिलाफ राष्ट्रपति से कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही चैनल की ब्रॉडकास्टिंग का लाइसेंस रद्द कर आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग भी की गई। अन्यथा समाज को प्रदेश में उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। ज्ञापन देने वालों में विष्णु रावत, रोरी लाल, प्रकाश सिंह, जनक सिंह, कुबेर सिंह, धनीराम, सरदारसिंह, होतम सिंह, रविन्द्र, अशोक सिंह,विनय सिंह, नरेश, सौरभ, सोनू सहित कई लोग उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ