अज्ञात ठग ने खुद को आर्मी जवान बताकर युवक को सस्ती कार का लालच दिया। सस्ती कार के लालच में युवक ने 1 लाख 60 हजार रुपए खाते में डाल दिए। शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ केस दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है।
फरियादी बृजेश धाकड़ निवासी दुबे नर्सरी के पास शिवपुरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पास 30 जुलाई को मोबाइल नंबर 8596812469 से फोन आया और बताया कि मुझे इनोवा कार बेचनी हैं। ठग ने कहा कि मैं इंडियन आर्मी में फौजी हूं। गाड़ी के बृजेश को मोबाइल पर फोटो भेजे थे। सौदा पटने पर ठग ने अपने खाते में बृजेश से 1 लाख 60 हजार रुपए डलवा लिए। खाते में पैसे आने के बाद ठग फोन नहीं लग रहा है।
0 टिप्पणियाँ