Music

BRACKING

Loading...

बाढ़ से नुकसान का जायजा लेंगे शिवराज:आज आएंगे सीएम, पनघटा और ख्यावदा गांव जाएंगे



शिवपुरी  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को जिले के दौरे पर रहेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार, वे सुबह 10:30 बजे भोपाल से रवाना होकर ग्वालियर पहुंचेंगे जहां से श्याेपुर होते हुए दोपहर 3:35 बजे मगरौनी पहुंचेंगे। यहां से वे बाढ़ से प्रभावित ख्यावदा और पनघटा गांव जाकर नुकसान का जायजा लेंगे।

शाम 4:45 बजे वे मगरौनी से स्टेट हैंगर भोपाल के लिए रवाना होंगे। बुधवार को सर्किट हाउस पर कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, एडीएम मुख्यमंत्री के दौरे से पहले बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों में दिए जा रहे राशन और राहत सामग्री से संबंधित जानकारी जुटाते रहे। वहीं सर्किट हाउस पर भी रंगरोगन का काम चलता रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ