Music

BRACKING

Loading...

टिकट पाने के लिए दावेदारों में होड़ बढ़ी, अरुण यादव बोले- मैं भी चाहता हूं कि खंडवा का टिकट सर्वे से तय हो



 भोपाल खंडवा लोकसभा उपचुनाव से टिकिट के प्रबल दावेदारों में अरुण यादव ने कहा है कि मैं फिलहाल क्षेत्र में हूं। जनता की सेवा में लगा हूं, लेकिन मैं भी चाहता हूं कि खंडवा का टिकट सर्वे से तय होना चाहिए। सर्वे में जिसका भी नाम आए पार्टी उसे प्रत्याशी बनाए। यादव ने यह चुप्पी शनिवार को उस समय तोड़ी है, जब यहां से टिकट को लेकर रस्साकसी चरम पर है।

उन्होंने कहा कि वे 29 जुलाई को बैठक में पारिवारिक कारणों से भाग नहीं ले पाए थे। उन्होंने पार्टी स्तर पर मतभेद से इंकार कर दिया। कांग्रेस में उपचुनाव की सुगबुगाहट के वक्त यादव का नाम यहां से लगभग तय था, उनकी 29 और 30 जून को दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से भी चर्चा हो चुकी थी, तब नाथ ने कहा था कि वे ज्यादा समय क्षेत्र में दे। पिछले सप्ताह नाथ ने यह कहते हुए इस सीट से टिकटों के दावेदारों की संख्या बढ़ा दी कि अभी कुछ भी तय नहीं है और अरुण यादव ने तो उनसे टिकट को लेकर चर्चा भी नहीं की है। बदली स्थितियों में टिकट को लेकर निर्दलीय विधायक सुरेंद्रसिंह शेरा ने उनकी पत्नी जयश्री सिंह के लिए टिकट मांगा है। बड़वाह से विधायक सचिन बिरला व खरगौन से विधायक रवि जोशी के नाम की चर्चा है। इधर दिग्विजय खेमे की विधायक झूमा सोलंकी ने इस सीट से आदिवासी उम्मीदवार बनाने की मांग उठा दी है।

टिकट का फैसला एआईसीसी करेगी

खंडवा लोकसभा सीट के अलावा तीन विधानसभा सीटों के होने वाले उपचुनाव में रैगांव विधानसभा के लिए ऊषा चौधरी, कल्पना वर्मा और गया बागड़ी का नाम सामने आया है, जबकि जोबट से सुलोचना रावत, दीपक भूरिया, महेश पटेल, विशाल रावत और कमल सिंह अजनार तथा पृथ्वीपुर से नितेंद्र सिंह राठौर का नाम चर्चा में है। हालांकि प्रत्याशियों के चयन पर अंतिम निर्णय एआईसीसी को लेना है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ