Music

BRACKING

Loading...

एक माह में दुसरी बार राजमहल बिर्रा में खिला ब्रम्ह कमल

 


बिर्रा-जांजगीर-चांपा:-  वर्ष में एक बार खिलने वाला ब्रह्म कमल राजमहल बिर्रा में खिला।इसकी विशेषता है कि यह ब्रम्ह कमल जो औषधीय व धार्मिक मान्यता वाला पुष्प है।इस पुष्प के दर्शन को शुभ माना जाता है।इस संबंध में राजपुरोहित पं.जितेन्द्र तिवारी ने बताया कि ब्रह्म कमल का फूल 27  जुलाई 2021 को खिला था फिर यह 18 अगस्त को खिला है। जुलाई माह से सितंबर-अक्टूबर तक खिलता है। महाकाल महाभारत में उल्लेख के अनुसार इसकी मादक सुगंध की वजह से द्रौपदी इसे पाने व्याकुल हो गई थी।यह पुष्प साल में एक ही बार खिलता है।जिसके घर खिलता है वह भाग्यशाली होते हैं।बूरी आत्माओं से बचाता है।यह पुष्प बिर्रा राज महल के गमले में खिला है।जिसकी विधिवत पूजा अर्चना रानियों द्वारा की गई।इस अवसर पर नवा गुड्डू,चेतन बाबा,सोमू बाबा,सुबू बाबा,श्रीमती रेखा सिंह जी, रेणुका सिंह जी,स्नेहलता सिंह जी, पुष्पलता सिंह जी,रंजना सिंह जी,योगिता सिंह जी सहित राज परिवार के सदस्य एवं ग्रामीणजन दर्शन लाभ प्राप्त किए।*


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ