Music

BRACKING

Loading...

पति के दोस्तों ने महिला से किया दुष्कर्म, वीडियो भी वायरल किया



 अटेर थाना क्षेत्र के रत्नूपुरा गांव में एक महिला के साथ उसके पति के दोस्तों ने ही सामूहिक दुष्कर्म कर दिया। साथ ही उसका वीडियो भी बना लिया। बाद में उसे वायरल कर दिया। घटना करीब 8 महीने पुरानी है। लेकिन जब वीडियो वायरल हुआ तो महिला ने अटेर थाना पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

रत्नूपुरा के हार में 31 वर्षीय महिला 1 जनवरी की शाम 6.30 बजे अपने पति को ढूंढने गई थी। वहां उसका पति तो नहीं था। लेकिन उसके दोस्त गोलू जाटव, संजू जाटव व एक अन्य शराब पार्टी कर रहे थे। शराब के नशे में धुत्त के पति के दोस्तों ने महिला को पकड़ लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

इस दौरान दोस्तों ने महिला का वीडियो भी बना लिया। साथ ही धमकी दी कि यदि किसी को कुछ बताया तो जान से मार देंगे। इस डर से महिला चुप्पी साध गई और किसी को कुछ नहीं बताया। लेकिन करीब 8 महीने बाद जब गोलू और संजू ने महिला का वीडियो वायरल किया तो उसकी समाज में बदनामी हो गई। इसके उपरांत शुक्रवार की दोपहर पीडित महिला अटेर थाना पहुंची। जहां पूरी व्यथा सुनाई। वहीं अटेर पुलिस ने गोलू जाटव, संजू जाटव सभी निवासी रत्नूपुरा व एक अन्य आरोपी के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म सहित आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। अटेर थाना के सब इंस्पेक्टर अतुल सिंह भदौरिया का कहना कि आरोपियों की तलाश जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ