Music

BRACKING

Loading...

आवारा पशुओं को लेकर : 7 कलेक्टर, 2 आयुक्त समेत 30 अफसरों को नोटिस जारी

 

                                          सड़क पर घूमते आवारा डॉग जो आए दिन लोगों को अपना शिकार बनाते हैं।

आवारा पशुओं को लेकर लगाई गई है जनहित याचिका

सड़क पर आवारा पशु, जानवरों का आतंक सिर्फ ग्वलियर शहर की परेशानी नहीं है, बल्कि अंचल के सभी शहरों में यह आफत बने हुए हैं। अकेले ग्वालियर में एक साल में 13 हजार लोगों को सड़क पर आवारा कुत्तों ने काटा है। इसके साथ ही सड़क पर घूमते आवारा सांड़ और गाय की टक्कर से भी कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। सड़कों पर इस तरह के हादसे आम बात है। सड़क पर आवारा पशुओं को लेकर दायर जनहित याचिका पर बुधवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई है। इस मामले में हाई काेर्ट ने 9 जिलाें के 30 अफसरों काे नोटिस जारी किया है। जिनमें 7 कलेक्टर, 2 नगर निगम आयुक्त हैं। इसके अलावा प्रमुख सचिव ग्रामीण विकास मंत्रालय मध्यप्रदेश, प्रमुख सचिव कृषि मंत्रालय एवं प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन काे भीनोटिस जारी किए गए हैं। इतना ही नहीं हाईकोर्ट ने सड़क पर आवारा पशुओं के फोटो देखने के बाद इस स्थिति को बहुत गंभीर माना है। साथ ही नोटिस जारी कर अफसरों से जवाब मांगा है।

                             सड़क पर खड़े आवारा मवेशी, हाई कोर्ट ने इसे काफी गंभीर मुद्दा बताया है

                       हाई काेर्ट ने इस मामले में ग्वालियर, मुरैना, भिंड़, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोक नगर, विदिशा तथा दतिया जिले के कलेक्टर व नगर निगम आयुक्त तथा नगर पालिका परिषद एवं जिला पंचायत के CEO काे नोटिस जारी किया है। संबंधित जिलाें के अफसरों काे चार सप्ताह में हाई काेर्ट में जवाब पेश करना हाेगा। याचिकाकर्ता ने जनहित याचिका दायर करने से पहले सूचना के अधिकार के तहत तमाम आंकड़े भी जुटाए हैं। जिसको न्यायालय में पेश किया गया है। जिसमें बताया गया है कि किस तरह एक साल में 13 हजार लोगों को सड़क पर घूम रहे आवारा कुत्तों ने काटकर अपना शिकार बनाया है।

यह तो वह हैं जिनको काटा गया है। जो कुत्तों के पीछे दौड़ने पर भागते या गाड़ी भगाते समय गिरकर घायल हुए हैं उनकी तो संख्या भी नहीं है। इसी तरह आवारा सांड़ की टक्कर से कितने लोग घायल हुए हैं यह भी किसी से छुपा नहीं है।
याचिकाकर्ता ने बताया-कहां कितने लाेग हुए हादसे का शिकार
- 24 जुलाई 2021 को भिंड़ की लावन की पुलिया गांव के पास कैलाशी देवी के ऊपर सांड ने हमला किया। जिसमें वह घायल हुई और 24 घंटे बाद मौत हो गई।
- वर्ष 2017 में गोला का मंदिर निवासी जगदीश कुशवाह की पत्नी पर गाय ने हमला किया था। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हाे गईं। इलाज के दाैरान एक सप्ताह बाद उनकी माैत हाे गई।
- 4 मई 2017 को गरगज कालोनी ग्वालियर निवासी आटो पार्ट्स व्यापारी संदीप गुप्ता की 16 वर्षीय बेटी काे कोचिंग से लौटते समय रामबाग कॉलोनी के पास सांड ने टक्कर मार दी। जिसमें उसकी माैत हाे गई।
-6 मई 2017 काे किलागेट निवासी श्याम बाबू गर्ग के पंद्रह वर्षीय पुत्र सारांश गर्ग एवं उसकी बहन सेलू कोचिंग जाते समय हादसे का शिकार हाे गए। दोनों भाई बहन पर सांड ने हमला कर दिया। जिसमें दोनों घायल हुए थे।
-7 मार्च 2017 को दाना ओली लश्कर निवासी 50 वर्षीय राधा देवी गोयल एवं 65 वर्षीय हरिओम चौरसिया पर सांडों ने हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ