Music

BRACKING

Loading...

दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया:कंटेनर ने फुटपाथ पर खड़े तीन युवकों को कुचला, एक की मौत

 


शिवपुरी कोटा-झांसी फोरलेन हाईवे स्थित सिरसौद चौराहे पर शुक्रवार की शाम कंटेनर चालक ने सामने आई बाइक को बचाने के चक्कर में फुटपाथ किनारे खड़े तीन युवकों को कुचल दिया। इस हादसे में एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। जबकि दो युवकों को जिला अस्पताल शिवपुरी भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक नितिन उर्फ निक्की (30) पुत्र रामगोपाल गुप्ता निवासी भौंती अपने साथी आशीष गुप्ता पुत्र रमेश गुप्ता के साथ बादाम शेक के ठेले के पास बाइक सहित खड़े हुए थे। उनके बगले से ही अशोक पुत्र रामदास लोधी निवासी सिरसौद खड़ा था। अचानक करैरा की तरफ से कंटेनर आया और तीनों को कुचलते हुए स्टॉल में जा घुसा। हादसे में नितिन की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। जबकि आशीष और अशोक को करैरा अस्पताल भेजा गया, जहां से दोनों को जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर कर दिया है। घायलों में अशोक के दोनों पैरों की हड्डी टूटने से हालत नाजुक बनी हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ