Music

BRACKING

Loading...

टीका नहीं लगवाया तो यमपुरी के लिए तैयार हो जाओ:शिवपुरी की सड़कों पर घूमे 'यमराज', मांगी वैक्सीन न लगवाने वालों की सूची



टीकाकरण महाअभियान से पहले शहरवासियों को कोरोना का टीका लगवाने के लिए जागरूक करने स्वास्थ्य विभाग ने यमराज को शहर को सड़कों पर घुमाया। इस दौरान यमराज ने सीएमएचओ डॉ. पवन जैन और जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. संजय ऋषिश्वर से उन लोगों की सूची भी मांगी, जिन्होंने, टीकाकरण नहीं करवाया था। यमराज बना युवक लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक करते हुए पूछ रहा था कि उन्होंने टीका लगवाया है या नहीं। जिन लोगों ने यह बताया कि उन्होंने अभी टीका नहीं लगवाया है। उन्हें उक्त यमराज का किरदार निभा रहे युवक ने आगाह किया कि या तो वह टीका लगवाएं या फिर यमपुरी के लिए तैयार हो जाएं। कुल मिलाकर प्रशासन लोगों को सम्पूर्ण टीकाकरण के लिए जागरूक करने का अलग-अलग तरह से प्रयास कर रहा है, ताकि लोग यह समझ सकें कि सम्पूर्ण टीकाकरण उनके लिए कितना जरूरी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ