जिले के फिजीकल थाना अंतर्गत विष्णु मंदिर के पास से युवती का मोबाइल लूटकर एक युवक घर पहुंचा तो पुलिस युवक को पकड़ने के लिए पहले से ही उसके घर पर इंतजार करती मिली। मुस्कान नाम की एक युवती मंगलवार की रात बाजार से घर जाते समय मोबाइल पर बात कर रही थी। जब वह विष्णु मंदिर पर पहुंची तभी पीछे से बाइक पर एक अज्ञात युवक आया और उसका मोबाइल छीनकर भाग गया। युवती ने मामले की शिकायत फिजीकल थाने में दर्ज कराई। युवती ने लुटेरे युवक की गाड़ी का नंबर देख लिया था। युवती द्वारा बताए गए नंबर को ट्रेस कर पुलिस आरोपी युवक के घर पहुंची तब तक युवक अपने घर नहीं पहुंचा था। पुलिस युवक के घर लौटने का इंतजार करने लगी। कुछ ही देर में वह घर आ गया। वह घर में घुस पाता उससे पहले ही पुलिस ने उसे मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक की पहचान महेंद्र बाथम के रूप में की गई है।

0 टिप्पणियाँ