कलेक्टर श्री अक्षय कुमार ने बैठक के माध्यम से सभी से अपील की कि शहर को स्वच्छ बनाए। उन्होंने वर्षा जनित बीमारियां एवं शहर में फैली हुई गंदगी के बारे में भी चिंता व्यक्त कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बताया गया कि डेंगू, मलेरिया फैलने की संभावना है इसको नकारा नहीं जा सकता है अतः इसमें सभी की चिंता एवं सभी की भागीदारी बहुत ही आवश्यक है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.पवन जैन द्वारा बैठक को संबोधित करते हुए आवश्यक जानकारी दी गई। उन्होंने डेंगू. मलेरिया, चिकनगुनिया के संबंध में समस्त जानकारी उपलब्ध कराई एवं आगे की रणनीति पर चर्चा की।
जिला मलेरिया अधिकारी श्री लालजी शाह द्वारा मलेरिया डेंगू चिकनगुनिया से प्रभावित क्षेत्रों में समस्त प्रतिबंधात्मक उपाय करने की जानकारी दी गई। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि समस्त शहरवासी एवं गणमान्य नागरिक अपनी छत के ऊपर रखे सकोरे एवं टायर, पुराने सामान आदि में भरे पानी को खाली करें एवं घर के बाहर पानी की टंकियां बैरल्स एवं जहां पानी भरा हुआ है उसके गड्ढों को तेल के द्वारा प्रति करण कराएं एवं दवाई का उपयोग कर लार्वा विनष्टीकरण करें। उन्होंने कहा कि सभी वार्ड में प्रतिष्ठित व्यक्तियों को चाहिए कि वे अधिक से अधिक लोगों को बताएं और जागरूक बने। अपने घर को हर सप्ताह में ड्राई डे मना कर बीमारियों को मुक्त होने के लिए पानी को खाली कर सफाई करें एवं अगर कहीं कोई बीमार हो तो तत्काल जिला चिकित्सालय में उपचार लें एवं जांच कराएं और पूरा उपचार करायें।

0 टिप्पणियाँ