बिर्रा-शिक्षक दिवस के अवसर पर चाणक्य सभागार बिर्रा में जन जागरण समिति बिर्रा द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षक एवं उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा । कार्यक्रम में अध्यक्षता श्री रितेश रमन सिंह जी (छोटू बाबा) राजमहल बिर्रा,मुख्य अतिथि श्री हरिराम जायसवाल पूर्व प्रदेश महामंत्री छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ, विशिष्ट अतिथि के रूप में टी.पी. तिवारी प्राचार्य डी डी एस स्कूल बिर्रा, एफ. एल. साहू प्राचार्य शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बिर्रा, ध्रुव कुमार कहार प्राचार्य सरस्वती शिशु मंदिर बिर्रा,उमाशंकर खूंटे प्राचार्य शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल सिलादेही, डी .के. पांडे जिलाध्यक्ष छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ, मनोज कुमार तिवारी पूर्व प्रदेश संयोजक छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ होंगे।
कार्यक्रम को लेकर जन जागरण समिति वितरण के मणिलाल कश्यप (संरक्षक), शत्रुघ्न लाल निषाद (अध्यक्ष), पितांबर कश्यप, (उपाध्यक्ष ),देवचंद यादव (सचिव), एकादशिया साहू,तेजराम कश्यप, जोगीराम कश्यप,जीवन लाल देवांगन,टीकाराम देवांगन,बैगा साहू तैयारी में जुटे हुए हैं।*


0 टिप्पणियाँ