Music

BRACKING

Loading...

14 नवम्बर तक विधिक जागरूकता शिविरों का होगा आयोजन



   शिवपुरी,  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं म.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार 02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती से लेकर 14 नवम्बर को बाल दिवस तक संपूर्ण शिवपुरी जिले में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत प्रधान जिला न्यायाधीश तथा  जि.वि.से.प्रा.के अध्यक्ष श्री विनोद कुमार के मार्गदर्शन में विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
 जिला न्यायाधीश श्रीमती अर्चना सिंह ने बताया है कि बाल दिवस 14 नवम्बर को मेगा कैम्प का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विधिक सहायता तथा शासन की लाभकारी योजनाओं से आमजन को जागरूक किया जाएगा तथा कोविड-19 से बचाव हेतु टीकाकरण कैम्प एवं अन्य विभागों के कैम्पों का भी आयोजन किया जाएगा। आजादी का अमृत महोत्व के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के माध्यम से समाज की अंतिम पक्ति में खड़े व्यक्ति को विधिक अधिकारों से जागरूक किये जाने एवं निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान करने एवं विभिन्न विधिक प्रावधानों की जानकारी तथा उनका लाभ कैसे प्राप्त करें, इस संबंध में जागरूक किया जाएगा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ